पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लुटेरों को हेरोइन बेचने वाला गिरफ्तार

लुटेरों को हेरोइन बेचने वाला गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर - पुलिस ने एक ऐसे नशा बेचने वाले आरोपी को पकड़ा है जो पैसे न हो तो लुटेरे से लूट के माल के बदल नशा दे देता था। पुलिस ने अली मोहल्ले के रहने वाले अमरजीत सिंह के कब्जे से चार मोबाइल, एक लैपटॉप, 42 ग्राम हेरोइन और साढ़े तीन सौ ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया गया है। पुलिस ने अमरजीत से हेरोइन खरीदने वाले अली मोहल्ले के लक्की कल्याण को पांच ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा। इसके अलावा एक अन्य आरोपी रस्ता मोहल्ले के राज कुमार उर्फ राजा को 110 ग्राम नशीले पाउडर के साथ पकड़ा है। इनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के अलग-अगल केस दर्ज किए गए हैं।
थाना की एसएचओ रिचा अग्निहोत्री ((अंडर ट्रेनिंग एसीपी)) ने बताया कि सब इंस्पेक्टर सिमरजीत सिंह को सूचना मिली थी कि सिविल अस्पताल परिसर में एक तस्कर ग्राहक को हेरोइन व नशीला पाउडर बेचने के लिए खड़ा है। पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी पकड़ा था। अमरजीत से हेरोइन खरीद कर जा रहा लक्की कल्याण को भी पकड़ लिया गया। प्राथमिक पूछताछ में यह बात सामने आई कि अमरजीत ने माना कि वह लुटेरे और अपराधी टाइप के युवकों को नशा बेचा करता है। न
शा खरीदने वाले के पास पैसा नहीं होता था तो वह लूट का माल भी दे जाते थे। पुलिस ने उक्त सामान आरोपी की निशानदेही पर बरामद किया है।