पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कैपसन इंडस्ट्री में मजदूर की झुलसने से मौत

कैपसन इंडस्ट्री में मजदूर की झुलसने से मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर - अदालतसूरानुस्सी के पास कैपसन इंडस्ट्री में रविवार को मजदूर की झुलसने से मौत हो गई। पुलिस ने गाजीपुर ((यूपी)) के निवासी 33 वर्षीय रवि शंकर राम का शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार के हवाले कर दिया। एएसआई जसविंदर सिंह का कहना है कि पुलिस की जांच में यह बात सामने आई कि रवि शंकर जनता कालोनी में रहता था और उक्त इंडस्ट्री में काम करता था। रविवार को वह काम कर रहा था। उसका पैर फिसल गया और गर्म एल्युमीनियम की बड़ी प्लेट पर वह गिर गया। जिससे वह बुरी तरह से झुलस गया था। उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। यहां पर उसकी मौत हो गई।