कुत्ते को बचाते ऑटो पलटा, तीन घायल
जालंधर - नेशनल हाईवे पर करतारपुर के पास रविवार को एक कुत्ते को बचाते समय ऑटो बेकाबू होकर पलट गया। हादसे में ड्राइवर सहित तीन लोग घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। गांव लखन खुर्द के रहने वाले तीर्थ राम ने बताया कि करतारपुर के पास जब उसका ऑटो पहुंचा तो एक कुत्ता आगे आ गया। जिसे बचाते समय ऑटो बेकाबू कर जीटी रोड से खेत में जा कर पलट गया।। हादसे में उसके दो साथी गुरजीत सिंह और लाडी भी घायल हुए है।