पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आपदा से पीडि़त के परिजनों को मिलेगी मुफ्त कानूनी सहायता

आपदा से पीडि़त के परिजनों को मिलेगी मुफ्त कानूनी सहायता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - कपूरथला
जिला कानूनी सेवा अथॉरटी की ओर सब तहसील तलवंडी चौधरियां अस्पताल में मुफ्त लीगल एंड क्लीनिक खोला गया। इसका उद्घाटन बार एसोसिएशन के प्रधान रजिंदर सिंह राणा एडवोकेट ने किया।
इसमें रजिंदर सिंह ने कहा कि प्राकृतिक आपदा से पीडि़त,औद्योगिक काम करने वाले, महिला, बच्चे, हिरासती मौत, मानसिक रोगी और अपंगों के परिजनों, जिनकी सालाना आमदनी 1 लाख रुपए से अधिक ना हो उनके लिए वकीलों की मुफ्त सेवाएं, मुफ्त कानूनी सलाह, कोर्ट फीस, गवाह के खर्च भी सरकार की ओर से की जाएगी। साथ ही राजीनामा और लोक अदालतों द्वारा विवादों का निपटारा भी किया जा सकेगा। इस मौके पर एडवोकेट शिंगारा सिंह, सुरजीत सिंह, एडवोकेट जसपाल सिंह, ब्लाक समिति मेंबर बलजीत सिंह बल्ली, प्रमोद कुमार पप्पू, तरसेम लाल, गुरदेव सिंह, सतनाम सिंह, तरसेम सिंह, नंबरदार मंगल भट्टी, कुलजीत सिंह और जसबीर शालापुर आदि मौजूद थे।