- Hindi News
- शहीद बाबा दीप सिंह गतका अखाड़ा ने लगाया कैंप
शहीद बाबा दीप सिंह गतका अखाड़ा ने लगाया कैंप
भास्कर न्यूज - कपूरथला
शहीद बाबा दीप सिंह गतका अखाड़ा ने श्री नाथ किडनी सेंटर के सहयोग से गुरुद्वारा निहंग सिंह में मेडिकल कैंप लगाया।
कैंप का उद्घाटन जिला योजना कमेटी के चेयरमैन सर्बजीत सिंह मक्कड़ ने किया। सर्बजीत सिंह मक्कड़ ने कहा कि अलग-अलग समाजसेवी संस्थाओं का कर्तव्य बनता है कि वह कमजोर वर्ग के लोगों को मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए ऐसे कैंपों का आयोजन करें। इससे पहले गुरुद्वारा के मुख्य सेवादार बाबा हरनाम सिंह और सुखविंदर सिंह बब्बर ने सर्बजीत सिंह मक्कड़ का स्वागत किया।
इस मौके पर मनमोहन सिंह वालिया, हरबंस सिंह वालिया, अजय बबला, जसविंदर सिंह, सोनू वालिया, हरजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, जगदीप सिंह, साधू सिंह, कुलजीत सिंह, हरविंदर सिंह, सुरजीत सिंह, गुरबख्श सिंह और सवरन सिंह आदि मौजूद थे।