- Hindi News
- एक मार्च से लागू होगी भगत पूर्ण सिंह स्वास्थ्य बीमा योजनाडीसी ने कहा बीपीएल परिवारों का 30 हजार रु
एक मार्च से लागू होगी भगत पूर्ण सिंह स्वास्थ्य बीमा योजनाडीसी ने कहा- बीपीएल परिवारों का 30 हजार रुपए तक के लिए होगा इलाज
भास्कर न्यूज - कपूरथला
भगत पूर्ण सिंह स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले तकरीबन 42,762 परिवारों को मुफ्त इलाज की सुविधाएं मुहैया करवाई जाएगी। यह बात डीसी दलजीत सिंह मांगट ने जिला योजना भवन में आयोजित बैठक के दौरान कहीं।
उन्होंने बताया कि भगत पूर्ण सिंह स्वास्थ्य बीमा योजना 1 मार्च से लागू होगी। इस योजना में बीपीएल परिवारों को 30 हजार रुपए तक के मुफ्त इलाज की सुविधाएं दी जाएगी। यह सुविधा सभी सरकारी अस्पताल, प्राइमरी हेल्थ सेंटर और सरकार की ओर से निर्धारित की गई प्राइवेट अस्पताल में भी उपलब्ध होगी। इस बीमा योजना में एक परिवार के 5 मेंबरों कवर होंगे। अगर उस परिवार में कोई बच्चा बाद में पैदा होता है तो उसको इस स्कीम का पूरा लाभ मिलेगा। डीसी ने बताया कि इस स्कीम के तहत जिले के अधिक से अधिक परिवारों को इनरोल करने के लिए 15 टीमें काम करेगी। उन्होंने बताया कि इस योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों को पहुंचाने के लिए जिला और ब्लाक स्तरीय वर्कशाप करवाया जाएगा। इस मौके पर डिप्टी कमिश्रर मोहम्मद इकबाल भट्टी, जिला खाद्य व आपूर्ति नियंत्रक रजनीश कौर, डा. बलदेव राज, एसएमओ डा. नरिंदर सिंह तेजी, जिला टीकाकरण अधिकारी डा. सतबीर सिंह, बलविंदर कौर एसएसओ पांशटा, डा. पीएन दत्ता एसएमओ सुल्तानपुर लोधी, डॉ. अनूप कुमार और एसएमओ बेगोवाल डा. हरप्रीत सिंह काहलों मौजूद थे।