पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ब्यास के बहाव में मकान गंवा चुके किसानों को मिलेगा मुआवजा : डीसी

ब्यास के बहाव में मकान गंवा चुके किसानों को मिलेगा मुआवजा : डीसी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - कपूरथला
किसान संघर्ष कमेटी पंजाब की बैठक डीसी दलजीत सिंह मांगट से हुई। अध्यक्षता कन्वीनर कंवलप्रीत पन्नू सिंह ने की। कंवलप्रीत सिंह ने ब्यास दरिया से हो रहे कटाव का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि पानी का बहाव बढऩे से बाओपुर मंड क्षेत्र के 16 गांवों की जमीनें और घर तबाह हो जाएंगे। डीसी ने शिष्टमंडल को बताया कि इस मामले का पक्का हल निकालने के लिए दो करोड़ रुपए की योजना बनाई गई है। समस्या का हल निकालने के लिए इस सप्ताह ड्रेन विभाग और पीडब्लूडी के अधिकारी मौके का निरीक्षण करेंगे। जिन किसानों के मकान दरिया में तबाह हो चुके है उनको बनता मुआवजा दिया जाएंगा। उन्होंने बताया कि किसानों को नए घर बनाने के लिए गांव के बीच शामलाट जमीन अलॉट की जाएगी। जत्थेबंदियों ने मांग की है कि शेरपुर डोंगरा, भैणीकादर बख्श, मंड हुसैनपुर बूले के किसानों को खराब हुई फसलों के लिए मुआवजा भी दिया जाएगा। शिष्टमंडल में परमजीत सिंह, सुखचैन सिंह, दिलबाग सिंह, गुरप्रीत सिंह, बाज सिंह, बलकार सिंह, हरचरण सिंह आदि शामिल थे।