पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दस्तार में सुखजीत सिंह और पेटिंग मुकाबले में सिमरनजीत कौर फस्र्टगुरु हरिकृष्ण पब्लिक स्कूल रेल

दस्तार में सुखजीत सिंह और पेटिंग मुकाबले में सिमरनजीत कौर फस्र्टगुरु हरिकृष्ण पब्लिक स्कूल रेल कोच फैक्टरी में शब्द गायन, लेख व पेटिंग मुकाबलेगुरु हरिकृष्ण पब्लिक स्कूल रेल कोच...

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - कपूरथला
गुरु हरिकृष्ण पब्लिक स्कूल रेल कोच फैक्टरी में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव को समर्पित धार्मिक समारोह करवाया गया। इसमें स्कूल के चार हाउसों के बीच शबद गायन, लेख व पेटिंग मुकाबले हुए। इसके तहत शबद मुकाबले में लाला लाजपत राय हाउस विजेता रहा। जबकि दस्तार मुकाबले में सुखजीत सिंह फस्र्ट, हरमनप्रीत सिंह सेकेंड और दयावान सिंह ने थर्ड पोजिशन हासिल की।
पेटिंग मुकाबले के सीनियर विंग में सिमरनजीत कौर प्रथम, गुरमुख सिंह द्वितीय और इंद्रवीर सिंह ने तृतीय स्थान हासिल किया। जबकि जूनियर विंग में प्रभलीन कौर, जशनदीप और ओमकार सिंह ने क्रमश: फस्र्ट, सेकेंड और थर्ड पोजिशन पर रहे। लेखन मुकाबले के सीनियर विंग में जशनदीप कौर प्रथम, हरमनजोत कौर द्वितीय और सिमरनजीत कौर तीसरे स्थान पर रहीं। जूनियर विंग मे तरणजोत सिंह, हरमनप्रीत कौर और सिमरनजोत कौर क्रमश: फस्र्ट, सेकेंड और थर्ड पोजिशन पर रहीं। मुख्यातिथि पूर्व मंत्री डॉ. उपिंदरजीत कौर, विशेषातिथि सवरन सिंह व शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की सदस्य गुरुप्रीत कौर रुही थीं। कथा वाचक भाई गुरभेज सिंह, भाई हरनेक सिंह ने गुरु गोबिंद सिंह जी की जीवनी पर प्रकाश डाला।
इस मौके पर हरनियामत कौर, प्रिंसिपल श्वेता चोपड़ा प्रिंसिपल गुरु हरिकृष्ण पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुल्तानपुर लोधी, बीबी बचन कौर, नरिंदर पतर, राजतिंदर कौर, अंजू, कमलप्रीत कौर, जसविंदर सिंह, हरदीप कौर, मनिंद्र कौर, परमिंद्र कौर, शैली, दलजीत कौर, सुमनदीप कौर और नवनीत कौर आदि मौजूद थे। अंत में प्रिंसिपल जसबीर वधवा ने कहा कि स्व. आत्मा सिंह ने जो सपने देखे थे वह नजर आ रहे हैं।



विजेताओं को इनाम वितरित करते पूर्व वित्तमंत्री डॉ. उपिंद्रजीत कौर व अन्य।

गुरु हरिकृष्ण पब्लिक स्कूल रेल कोच फैक्टरी में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव को समर्पित धार्मिक समारोह के दौरान शबद कीर्तन करते हुए स्कूल के विद्यार्थी।

शबद मुकाबले में लाला लाजपत राय हाउस और दस्तार में सुखजीत सिंह विजेता