- Hindi News
- मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं मोहल्ला मोहब्बत नगर के लोग
मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं मोहल्ला मोहब्बत नगर के लोग
भास्कर न्यूज - कपूरथला
वार्ड नंबर 10 के तहत आते मोहल्ला मोहब्बत नगर की गलियां टूटी हैं। मोहल्ले के खाली प्लाटों में कूड़ा फेंका जा रहा है। मोहल्ला निवासी कई बार नगर परिषद को समस्या का समाधान करने के संबंध में परंतु हर बार आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिलता। मोहल्ला निवासियों गुरदीप सिंह, गुरदास राम, अमरनाथ, राकेश शर्मा, जगजीत सिंह, सविता, संदीप, निशा, बिना, बंदना, कंचन, सनी, सुनीता रानी आदि ने कहा कि यदि नगर परिषद ने शीघ्र इस ओर ध्यान ना दिया तो वह सड़क पर उतरने के लिए मजबूर हो जाएंगे।