- Hindi News
- कबड्डी मुकाबले में सूबेदार बलवंत सिंह स्पोट्र्स क्लब विजयी
कबड्डी मुकाबले में सूबेदार बलवंत सिंह स्पोट्र्स क्लब विजयी
भास्कर न्यूज - कपूरथला
गांव ओजला में 1965 के युद्ध में शहीद हुए सूबेदार बलवंत सिंह की याद में 43वां कबड्डी खेल मेला व 7वां कबड्डी कप करवाया गया। इसमें ओपन वर्ग में शहीद सूबेदार बलवंत सिंह स्पोट्र्स क्लब विजयी रहा। जबकि डेरा बाबा सिख वजीर खेल क्लब सेकेंड स्थान पर रहा।
70 किलो के भार वर्ग में गांव स्तर पर सिधवां दोना प्रथम और ओजला द्वितीय, 60 किलो भार वर्ग में बाल कोना प्रथम व सैदोवाल द्वितीय स्थान रहा। 52 किलो भार वर्ग में ओजला फस्र्ट और बोपराए की टीम सेकेंड रही। 42 किलो भार वर्ग में ओजला ने प्रथम स्थान व खीवा गांव की टीम ने द्वितीय स्थान हासिल किया। खेल मेले में वधिक जाफी और वधिक रेडर को 10-10 हजार रुपए के नकद इनाम दिए गए। वल्र्ड कप के विजेता बेस्ट रेडर को प्रीत ट्रैक्टर दूला बगा का विशेष तौर पर सम्मान किया गया। वहीं लड़कियों के शो मैच में कपूरथला की टीम ने जगराओं को हरा कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को सर्बजीत सिंह मक्कड़ ने ईनाम देकर सम्मानित किया। नरिंदर सिंह निंदी, जरनैल सिंह, राणा सतविंदर सिंह, अवतार सिंह बिल्ला और रणजीत सिंह जीता के प्रयासों की सराहना की।
इस मौके पर ब्लाक समिति के चेयरमैन दलजीत सिंह, ब्लाक समिति के जिला चेयरमैन जत्थेदार रणजीत सिंह खोजेवाल, अमरजीत सिंह, दलविंदर सिंह, सरवन सिंह, जतिंदर सिंह, सुखा सिंह, महिंदर सिंह, हरचरन सिंह, पूरन सिंह, निर्मल सिंह, अमरीक सिंह, सतविंदर सिंह, गुरमुख सिंह मेहता, सुखविंदर सिंह, नरिंदर पाल सिंह, गुरमीत सिंह, तारा सिंह, बलबीर सिंह, मक्खन सिंह, तरसेम सिंह, रविंदर सिंह, बिट्टू, सर्बजीत सिंह साबी, सुखजीत सिंह टिंकू, मुख्तयार सिंह, अमरीक सिंह, हरविंदर सिंह, अजीत सिंह, हरदेव सिंह, अर्जन सिंह, सुखवंत सिंह और हरविंदर लाल मौजूद थे।
गांव औजला में विजेताओं को जिला योजना कमेटी के चेयरमैन सर्बजीत सिंह मक्कड़ और अन्य सदस्यों ने इनाम देकर सम्मानित किया। उन्होंने फिट रहने के लिए खेलों में महत्वपूर्ण बताया।