पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुल्तानपुर में कबड्डी गोल्ड कप आज से

सुल्तानपुर में कबड्डी गोल्ड कप आज से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुल्तानपुर लोधी - शेरे पंजाब महाराजा रणजीत सिंह कबड्डी क्लब की ओर से करवाया जा रहा 13वां कबड्डी गोल्ड कप 2९ और 30 जनवरी को श्री गुरु नानक देव स्टेडियम में होगा। जिसका उद्घाटन संत जगजीत सिंह हरखोवल व क्लब प्रधान बलकार सिंह हरनामपुर करेंगे। इसमें विजेता टीमों को मनवीर सिंह व दिलबाग सिंह ईनाम वितरित करेंगे। यह जानकारी अंग्रेज सिंह ने दी। इस संबंध में क्लब प्रधान बलकार सिंह, हरनाम सिंह व प्रबंधकों ने श्री गुरु नानक देव स्टेडियम में तैयारियों का जायजा लिया और टूर्नामेंट संबंधी पोस्टर जारी किए। इस मौके पर प्रेस सचिव तिलकराज, ब्लाक सीमित सदस्य बलदेव सिंह, बलविंदर सिंह, पविंदर सिंह, ज्ञानी जरनैल सिंह, विक्रम सिंह, हरनेक सिंह, जसपाल सिंह, बलविंदर सिंह, बलवीर सिंह, बलविंदर सिंह, जगजीत सिंह और राकेश रोकी मौजूद थे।