गणतंत्र दिवस
भास्कर टीम
भोगपुर - किड्स जॉन प्ले स्कूल में गणतंत्र दिवस पर वाइस प्रिंसिपल नीलम कौर की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित हुआ। बच्चों ने देश भक्ति के गीत गाए। कार्यक्रम में बच्चे सफेद ड्रेस पहनकर शामिल हुए। मिठाइयां बांटी गई। मौके पर नीलम, अमरजीत कौर, रजनी, रेखा, संदीप कौर, अमनजीत कौर, दीप्ति, रमनदीप कौर, रविंदर कौर, परमजीत कौर भी मौजूद थी।
काला बकरा - गांव नंगल फीदा के प्राइमरी स्कूल में तिरंगा फहराया गया। सीनियर यूथ कांग्रेसी नेता अश्विन भल्ला ने राष्ट्रीय ध्वज फहराने की रस्म निभाई। स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। मौके पर सरपंच राम प्रकाश, पंच धर्मवीर, संतोख लाल, किशना देवी, मलकीत सिंह पूर्व हैड मास्टर, नंबरदार कुलदीप सिंह, पंच दरशो देवी, गुरदीप सिंह, गुरविंदर कौर, सुनीता रानी, निर्मल कौर, संदीप कौर, आंगनवाड़ी मैडम हरप्रीत कौर व शकुंतला भी मौजूद थी।