- Hindi News
- कुलवंत राय जैन डीएवी पब्लिक स्कूल में इनाम वितरण समारोह
कुलवंत राय जैन डीएवी पब्लिक स्कूल में इनाम वितरण समारोह
कपूरथला - कुलवंत राए जैन डीएवी पब्लिक स्कूल में इनाम वितरण समारोह करवाया गया। इसमें विद्यार्थियों ने कोरियोग्राफी, गिद्दा, भंगड़ा व सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। मुख्यातिथि सर्बजीत सिंह मक्कड़ ने कहा कि बच्चों के सर्वपक्षीय विकास के लिए उनको उनकी रूचि के अनुसार अवसर प्रदान करने चाहिए। प्रिंसिपल गुरमीत सिंह अरोड़ा ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी और। इस मौके पर डीएवी स्कूल के चेयरमैन रतन लाल जैन, डायरेक्टर पीपी शर्मा, अध्यक्ष बार एसोसिएशन हरचरण सिंह वालिया, हरबंस सिंह वालिया, देव कृष्ण एडवोकेट, कपिल सेठ, तरसेम लाल और कपूर चंद गर्ग आदि मौजूद थे।