- Hindi News
- सीवरेज का बैलेंस ठीक न होने से मोहल्लावासी हो रहे हैं परेशान
सीवरेज का बैलेंस ठीक न होने से मोहल्लावासी हो रहे हैं परेशान
भास्कर न्यूज - सुल्तानपुर लोधी
शहीद उधम सिंह चौक के नजदीक कपूरथला मार्ग के पास दुकानदारों व मकान मालिकों ने प्रशासन पर आरोप लगाया कि उसकी ओर से जो सीवरेज डाले जा रहे हैं उसका बैलेंस ठीक नहीं है। इससे मोहल्लावासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
मोहल्लावासी नरेश चंद्र, शीतल सिंह, लवप्रीत सिंह, महिन्द्र सिंह खिंडा, नवजीत सिंह, सोनी कुमार, कमलजीत सिंह, बलविन्द्र सिंह, गुरदास सिंह, मनी गुप्ता, जसविन्द्र सिंह और राजेश कुमार आदि ने बताया कि सड़क के एक तरफ नई दाना मंडी है व उन्होंने अपना सीवरेज डाला हुआ है। दूसरी तरफ कुछ खास घर भी नहीं है जबकि भारी संख्या में दुकानें व रिहायशी मकान भी है। उन्होंने रोष व्यक्त किया कि सड़क के चढ़ते तरफ से सभी दुकानदार व रिहायशी मकानों के मालिकों ने प्रशासन की ओर से उन्हें नजर अंदाज किया है। उन्होंने जत्थेदार गुरदीप सिंह भागोराईयां, तेजवंत सिंह सीनियर अकाली नेता व बाबा प्रितपाल सिंह आदि को साथ लेकर एसडीएम सुल्तानपुर लोधी को मांग पत्र भी सौंपा। इसमें उन्होंने सीवरेज चढ़ते तरफ डालने की मांग की।