कार-बाइक में टक्कर, दो घायल
कपूरथला - कपूरथला-करतारपुर मार्ग पर गांव कादूपुर के पास कार व बाइक में टक्कर हो गई। बाइक चालक जट्टपुरा के रहने वाले हरमेश कुमार((35))और उसका साथी किशन((28)) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल हरमेश लाल ने बताया कि वह अपने साथी किशन सहित करतारपुर से घर की तरफ बाइक से जा रहे थे।
अचानक कादूपुर के पास दूसरी दिशा से आ रही कार के साथ उनकी टक्कर हो गई। दोनों घायलों को कार चालक ने सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। मामले संबंधी पुलिस जांच कर रही है।