पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंचमुखी शिव मंदिर में प्रभु राम जी करेंगे बेड़ा पार... पर झूमे भक्त

पंचमुखी शिव मंदिर में प्रभु राम जी करेंगे बेड़ा पार... पर झूमे भक्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - कपूरथला
श्री प्राचीन पंचमुखी शिव मंदिर में सालाना मूर्ति स्थापना दिवस पर संकीर्तन संध्या समारोह करवाया गया। इसमें भजन मंडलियों की ओर से भजनों का गुणगान किया गया।
भजन मंडलियों ने ‘प्रभु राम जी करेंगे बेड़ा पार’, ‘नटखट बंसी वाले गोकुल तेरा क्या, मेरिया अंखिया तरस गई अब तो आजा’,‘मेले लगे रहनगे दाती दे दरबार’ सहित धार्मिक भजन पेश किए। यह सुनकर भक्त भगवान के चरणों में नतमस्तक हो गए। कार्यक्रम में मंदिर में स्थापित सभी देवी देवताओं की मूर्तियों की विधिवत पूजा अर्चना की गई। उसके बद भजन मंडली ने संकीर्तन किया और श्री शिव चालीसा के पाठ किए। इस मौके पर मंदिर प्रबंधक कमेटी के कुलदीप जोशी, विजय संगर, उद्योगपति कैलाश अग्रवाल, पवन कुमार अग्रवाल, रमन पुरी, ऊषा, अशोक पूरी, अमृत लाल पराशर, प्रवीण जोशी, मोहनी दत्ता, मधू और प्रेम लता आदि मौजूद थे।