पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एयर लाइन का कोर्स कर रहे स्टूडेंट ने पीजी में फांसी लगा जान दीरूम से मिली डायरी, जिस में दर्द भरे श

एयर लाइन का कोर्स कर रहे स्टूडेंट ने पीजी में फांसी लगा जान दीरूम से मिली डायरी, जिस में दर्द भरे शेयर थे, एडीसीपी डोगरा बोले मामला प्रेस प्रसंग से जुड़ा लग रहा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जालंधर
लाडोवाली रोड स्थित संत नगर में मंगलवार देर शाम पीजी में रहते एयरलाइन का कोर्स कर रहे 24 वर्षीय स्टूडेंट ने फंदा लगा लिया। पुलिस को रूम से एक डायरी मिली, जिसमें दर्द भरी शायरी लिख हुई थी। पुलिस ने होशियारपुर के गांव नगर के रहने वाले चंदन पुत्र राकेश कुमार की लाश पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दी है।
एडीसीपी नरेश डोगरा का कहना है कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। डोगरा का कहना है कि प्राथमिक जांच में ये सुसाइड प्रेम प्रसंग से जुड़ा लग रहा रहा। चंदन के घरवालों को सूचना भेज दी है। संत नगर के राजिंदर कुमार के घर चंदन करीब चार महीने पहले पीजी में रहने आया था।
दरवाजे की कुंडी तोड़ी
चंदन के रूममेट अंकुश ने बताया कि चंदन ने बताया था कि वह किंगफिशर एकेडमी से एयर लाइन का कोर्स कर रहा है। सुबह चंदन का भाई उसे मिलकर गया था। देर शाम करीब साढ़े छह बजे वह आया तो रूम का दरवाजा अंदर से बंद था। उसने काफी देर खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया। धक्का मारा तो दरवाजे की कुंडी उखड़ गई और दरवाजा खुल गया। अंदर चंदन चादर की बने फंदे से लटक रहा था। एडीसीपी डोगरा, एसीपी जसबीर राय और थाना बारादरी के एसएचओ नवदीप सिंह ने लाश को नीचे उतारा। चंदन के रूम से अटैच दूसरे रूम में शराब की बोतलें और सिगरेट की डिब्बियां पड़ी हुई थीं। रूम में तीन बेड लगे थे। उनके नीचे भी जली हुई सिगरेट पड़ी थीं।