पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 1131 छात्राओं को साइकिल दिए

1131 छात्राओं को साइकिल दिए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुरदासपुर. प्रदेश सरकार की ओर से माई भागो स्कीम के तहत 11वीं और 12वीं में पढऩे वाली 1,52,330 छात्राओं को मुफ्त साइकिल दिए जा रहे हैं, जिसके लिए 47 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। यह जानकारी कृषि विभाग के मुख्य संसदीय सचिव गुरबचन सिंह बब्बेहाली ने मंगलवार को सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में लड़कियों को 1131 साइकिल देने के बाद कही। बब्बेहाली ने कहा कि उच्च शिक्षा और सेहत सुविधाएं उपलब्ध करवाना सीएम प्रकाश सिंह बादल के नेतृत्व में चल रही गठबंधन सरकार की प्राथमिकता है। शिक्षा क्षेत्र में सुधार के लिए प्रदेश सरकार ने 256 नए प्राइमरी स्कूल खोले हैं जबकि 873 स्कूलों को अपग्रेड कर मिडिल और 264 मिडिल स्कूलों को हाई स्कूल बनाया गया है। उन्होंने बताया कि स्कूली बच्चों को मुफ्त बस पास सुविधा देने के लिए इस साल 20 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। प्रिंसिपल कुलवंत सिंह ने बब्बेहाली को स्कूल के स्टूडेंट्स की उपलब्धियों से अवगत कराया। इस मौके पर जिला प्रोग्राम अफसर सुरिंदर कौर, सीडीपीओ साधना सोहल, चेयरमैन स्कूल पसवक कमेटी तरसेम लाल, संतोख सिंह, प्रेम कुमार आदि मौजूद थे।