तहसीलदार परमप्रीत सिंह सम्मानित
बटाला. गणतंत्र दिवस पर तहसीलदार परमप्रीत सिंह गोराया को बढिय़ा सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। बटाला के रहने वाले परमप्रीत सिंह गोराया को अमृतसर में यह सम्मान पंजाब के वन मंत्री भगत चूनी लाल ने दिया। इससे पहले मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल भी तहसीलदार गोराया को एक्सिलेंट सर्विस अवार्ड से सम्मानित कर चुके है। समारोह में डीसी अमृतसर रवि भगत, पुलिस कमिश्नर जेएस औलख, एडीसी प्रदीप सभ्रवाल, एसडी संदीप ऋषि मौजूद थे।