- Hindi News
- दोबारा भाजपा में शािमल होने पर पूर्व पार्षद शाम सुंदर अग्रवाल का किया गया सम्मान
दोबारा भाजपा में शािमल होने पर पूर्व पार्षद शाम सुंदर अग्रवाल का किया गया सम्मान
कपूरथला - भाजपा मंडल कपूरथला की बैठक मंडल अध्यक्ष रणजीत सिंह मठाडू के निवास स्थान पर हुई। अध्यक्षता जिला भाजपा अध्यक्ष परषोतम पासी ने की। मुख्यातिथि के तौर पर भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य कपूरथला व पंजाब व्यापार बोर्ड के चेयरमैन नरोत्तम देव रत्ती पहुंचे। विशेषातिथि के तौर पर पंजाब कार्यकारिणी सदस्य हीरा लाल धीर, पंजाब प्रधान लोकल बॉडी सैल उमेश शारदा, जिला महासचिव हरीश पासी, जिला मीडिया इंचार्ज जगदीश शर्मा, भाजपा नेता यश महाजन विशेष रूप में शामिल हुए। बैठक के दौरान पूर्व पार्षद शाम सुंदर अग्रवाल जो पिछले साल भाजपा छोड़ कर कांग्रेस में शामिल हो गए थे, दोबारा भाजपा में शामिल हो गए । बैठक दौरान जिलाध्यक्ष परषोतम पासी ने राम कुमार जोशी को जिला इंप्लाइज सैल का जिला कन्वीनर नियुक्त किया।