- Hindi News
- जालंधर में एयर लाइन का कोर्स कर रहे नगर गांव के छात्र ने फांसी लगाई
जालंधर में एयर लाइन का कोर्स कर रहे नगर गांव के छात्र ने फांसी लगाई
भास्कर न्यूज - होशियारपुर/जालंधर
होशियारपुर के नगर गांव के छात्र ने जालंधर के लाडोवाली रोड स्थित संत नगर में मंगलवार देर शाम पीजी में फांसी लगा ली। वह एयर लाइन का कोर्स कर रहा था। 2१ वर्षीय छात्र के रूम की पुलिस ने सर्च की तो वहां से एक डायरी मिली है। जिस में दर्द भरी शेयर और शायरी लिखी गई है। पुलिस ने होशियारपुर से निवासी चंदन पुत्र राकेश कुमार की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेज दिया है।
एडीसीपी नरेश डोगरा का कहना है कि फिलहाल सर्च के दौरान कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। डायरी में शेयर और शायरी लिखी है। डोगरा का कहना है कि प्राथमिक जांच में यह सुसाइड का प्रेम प्रसंग से जुड़ा लग रहा रहा। सूचना मिलने पर जालंधर पहुंचे चंदन के पिता राकेश ने बताया कि बेटा कुछ दिन से परेशान था। लेकिन परेशानी का कारण उसने उन्हें नहीं बताया था।
संत नगर के रहने वाले राजिंदर कुमार की पीजी में चंदन करीब चार महीने पहले रहने आया था। चंदन के रूममेट अंकुश ने बताया कि चंदन ने बताया था कि वह किंगफिशर एकेडमी में वेटर का कोर्स कर रहा है। सुबह चंदन का भाई उसे मिलकर गया था। देर शाम करीब साढ़े छह बजे वह आया तो रूम का दरवाजा अंदर से बंद था। उसने काफी देर खटखटाया,लेकिन अंदर से कोई जबाव नहीं आया। उसने धक्का मार तो दरवाजे की कुंडी उखड़ गई और दरवाजा खुल गया। अंदर गया तो देखा कि चंदन चादर की बने फांसी से लटक रहा था। सूचना मिलने पर एडीसीपी डोगरा, एसीपी जसबीर राय और थाना बारादरी के एसएचओ नवदीप सिंह पहुंच कर लाश को नीचे उतारा। चंदन के रूम से अटैच दूसरे रूम में काफी संख्या में शराब की बोतलें और सिगरेट की डिब्बियां पड़ी हुई थी। इस रूम में तीन बैड लगे थे और उनके नीचे जली हुई सिगरेटें पड़ी थीं।