पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टोबड़ी मोहल्ले में निगम ने की निशानदेही

टोबड़ी मोहल्ले में निगम ने की निशानदेही

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जालंधर
टोबड़ी मोहल्ला टांडा रोड पर नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच ने अवैध कब्जों को हटाने के लिए कार्रवाई की। एटीपी लखबीर सिंह की अगुवाई में टीम ने टोबड़ी मोहल्ले में निशानदेही का काम किया गया। इन सभी अवैध कब्जे वालों को चेतावनी दे दी गई है और नोटिस भी जारी किया गया है। निशानदेही के बाद इनको कुछ समय दिया जाएगा। जिस दौरान यह लोग खुद ही कब्जों को हटाएंगे, नहीं तो निगम इन पर कार्रवाई करेगा। इसकी पुष्टि एसटीपी त्रिलोक सिंह ने की। उन्होंने कहा कि टीमों को आदेश दिया गया है कि वह समय पूरा होने पर अवैध कब्जों पर डिच मशीन चलाए।