कीर्तन दरबार एक फरवरी को
भास्कर न्यूज - कपूरथला
दशमेश सेवक सभा अड्डा सुभानपुर की ओर से श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व को समर्पित कीर्तन दरबार १ फरवरी को होगा। जानकारी सभा के अध्यक्ष उपिंदर सिंह बल ने बैठक के दौरान दी। इस मौके पर दशमेश सभा के प्रधान उपिंदर सिंह बल, सैक्रेटरी अवतार सिंह खालसा, खजानची डा. गुरभेज सिंह औलख, सरवन सिंह, दविंदर सिंह घुम्मण, इकबाल सिंह, लखवीर सिंह आदि मौजूद थे।