पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कपूरथला में अध्यापकों की जायज मांगों को दर्शाता कैलेंडर रिलीज

कपूरथला में अध्यापकों की जायज मांगों को दर्शाता कैलेंडर रिलीज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - कपूरथला
सरकारी स्कूलों में अध्यापक की सेवाओं को निभा रहे जत्थेबंदी अध्यापक दल पंजाब की कपूरथला इकाई के सदस्य अध्यापकों की मौजूदगी में जिला योजना कमेटी के चेयरमैन सर्बजीत सिंह मक्कड़ ने कलेंडर रिलीज किया।
सीनियर अकाली सदस्य जत्थेदार मनमोहन सिंह वालिया, जत्थेदार हरबंस सिंह वालिया और अजय बबला, लाली भास्कर की अध्यक्षता में अध्यापक दल पंजाब के मुख्य सदस्य सुखदयाला सिंह झंड, राकेश कुमार भास्कर, भजन सिंह मान, राजेश जोली, मनदीप सिंह ढत्तूढींगा और मनजीत सिंह थिंद ने टीचरों की जायज मांगों और समस्याओं को लेकर वार्षिक कैलेंडर रिलीज किए।
मौजूदा दल के सदस्य जिनमें से कुलविंदर कौर, विनीश शर्मा, अजीत पाल सिंह, रमेश कुमार, विकास धवन, राजीव सहगल, अमनदीप सिंह, रोशन लाल सैफलाबाद, चरनजीत सिंह, मनिंदर सिंह रूबल, गुरमीत सिंह खालसा, मन्नू कुमार परासर आदि ने अध्यापकों की जायज मांगों के बारे में विचार विमर्श करते हुए बताया कि पिछले लंबे समय से टीचरों की जायज मांगें जिनमें विदेश जाने की छुट्टी सीएमआर के नियमों के अनुसार लागू करने, पे कमिशन की रिपोर्ट को पूर्णरूप से 1 जनवरी 2006 को लागू करने, डीए की किश्त केंद्रीय तर्ज पर करने, प्राइमरी केडर से मास्टर केडर, एसटी, सी एस टी और बीपीओ की तरक्की करने, चाइल्ड केडर लीव के अधिकार डीईओ का चुनाव, दो लड़की के मुलाजिम मां-बाप को स्पेशल तरक्की देने, ऐसीपी को लडीबंद लागू करने और ऐ सीपी लागू करते समय अगला ग्रेड पे देने, सीनियर अध्यापकों की वेतन जूनियर अध्यापकों के बराबर करने के अधिकार डीईओ को देने संबंधी और कम गिनती वाले मिडिल स्कूलों को बंद ना करने के बारे में अध्यापक दल पंजाब लंबे समय से संघर्ष करती आ रही हैं और इन जायज मांगों को बादल सरकार पूरा करने के लिए तुरंत आर्डीनर पास करे नहीं तो अध्यापक दल पंजाब सरकार खिलाफ अपना संघर्ष ओर तेज करने के लिए मजबूर हो जाएगी। चेयरमैन जिला योजना बोर्ड कपूरथला सर्बजीत सिंह मक्कड़ ने अध्यापक दल पंजाब ने वार्षिक कैलेंडर को रिलिज करने के बाद सदस्यों को विश्वास दिलाया की उनकी जायज मांगों को पूरा करवाने के लिए बादल सरकार को सिफारिश की जाएगी।