पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वॉलीबाल में डडविंडी की टीम विजयी

वॉलीबाल में डडविंडी की टीम विजयी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - सुल्तानपुर लोधी
शहीद भगत सिंह स्पोट्र्स क्लब डडविंडी की ओर से वार्षिक कबड्डी कप व वालीबाल टूर्नामेंट धूमधाम से संपन्न हुआ। कबड्डी कप का फाइनल मैच डडविंडी ने परमजीतपुर की टीम को हराकर जीता। भीम सिंह व राजा को गुरज से सम्मानित किया गया। विजय टीमों को सांसद
रतन सिंह अजनाला व पूर्व वित्त मंत्री डा. उपिंद्रजीत कौर ने क्लब की ओर से नकद पुरस्कार दिया।
डॉ. अजनाला ने कहा कि उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के पयत्नों से सैकड़ों-हजारों की कबड्डी करोड़ो की बन गई हैं तथा अब बादल कबड्डी को ओलम्पिक में शामिल के विकास के लिए 10 लाख रुपए देने की घोषणा के लिए उनकी प्रशंसा करते हुए उन्हे चार लाख रुपए का चैक दिया। क्लब की ओर से जत्थेदार हरजिंदर सिंह लाडी, रणजीत सिंह व जसबीर सिंह डडविंडी ने डा. अजनाला, डा. उपिंद्रजीत कौर और अन्य अतिथियों का विशेष सम्मान किया। इस मौके लड़कियों को कबड्डी का शौ मैच करवाया गया। समागम में प्रसिद्ध पंजाबी गायक केएस मक्खन का खुला अखाड़ा लगाया गया। कमेंट्री की भूमिका प्रो. गुरपाल सिंह व गुरदेव सिंह मिटठा ने निभाई। समागम में एसडीएम कुलदीप सिंह चंदी, बीडीपीओ हरबलास बागला, एसजीपीसी सदस्य बीबी गुरप्रीत कौर रूही, डीएसपी दविंद्र सिंह, पीए बलदेव सिंह, गुरदीप सिंह भागोराईया, चेयरमैन बलदेव सिंह, चेयरमैन कत्था सिंह, एएसआई लखवीर सिंह, चेयरमैन अवतार सिंह, जसविंदर सिंह, जसपाल धींगडा, मास्टर तारा सिंह, पंच सिंह सुखबीर, पंच परमन सिंह, पंच सोनी लाल, कोच सतनाम सिंह सरपंच, गौनी दौलत पुरीया, रौनकी राम, मैनेजर बलविंदर सिंह, सुखदेव सिंह लाडी, मनप्रीत खिंडा, गुरविंदर सिंह जज मौजूद थे।



शहीद भगत सिंह स्पोट्स क्लब डडविंडी की ओर से करवाए कबड्डी गोल्ड कप की विजय टीम को पुरस्कृत करते डॉ. रतन सिंह अजनाला, डॉ. उपिंद्रजीत कौर व हरजिंदर सिंह लाडी।

शहीद भगत सिंह स्पोट्स क्लब की ओर से टूर्नामेंट आयोजित