शिवसेना ने चंदूमाजरा का पुतला फूंका
भास्कर न्यूज - कपूरथला
सेंट्रल को-आपरेटिव बैंक के एम.डी. व अकाली नेता हरिन्द्र पाल सिंह चंदूमाजरा ने 1 अपै्रल को पटियाला के बैंक में ड्रैस कोड लागू करने, के विरोध में शिवसेना ने चंदूमाजरा का पुतला फूंका।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि बैंक स्टाफ को हफ्ते के 6 दिनों में पहले 4 दिन नीली पगड़ी, स्काई ब्ल्यू कमीज व कार्बन ग्रे पैंट व आखरी दो दिन यानि शुक्रवार व शनिवार को पगड़ी स्काई ब्लू ही पहनी होगी। इस आदेश के विरुद्ध शिव सेना ((बाल ठाकरे)) के सैकड़ों कार्यकर्ताओं द्वारा पंजाब कार्यकारिणी के सदस्य मनोज हैप्पी, जिलाध्यक्ष ओंकार कालिया, शहरी अध्यक्ष काला पंडित, देहाती अध्यक्ष कृपाल सिंह झीता व युवा इकाई के अध्यक्ष योगेश सोनी के नेतृत्व में सर्राफा बाजार स्थित को-ऑपरेटिव बैंक के समक्ष हरिन्द्र पाल सिंह चंदूमाजरा का पुतला फूंका गया।
इस मौके विशेष तौर पर उपस्थित हुए शिव सेना ((बाल ठाकरे)) पंजाब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगदीश कटारिया ने हरिन्द्र सिंह द्वारा उक्त तालिबानी फरमान जारी करने की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने कहा कि ऐसा करने से को-ऑपरेटिव बैंकों में विभिन्न पार्टियों से संबंधित कार्य कर रहे स्टाफ से अन्याय ही नहीं होगा बल्कि पगड़ी के रंग संबंधी उनकी आजादी पर सीधा हमला भी होगा। कटारिया ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने चंदूमाजरा को इस मामले में आदेश को तुरंत रद्द न करवाया तो इसके परिणाम उनकी सरकार व पंजाब के अमन के लिए अत्यंत घातक सिद्ध होंगे। शिव सेना नेता मनोज हैप्पी, ओंकार कालिया, काला पंडित, कृपाल सिंह झीता व योगेश सोनी ने कहा कि राज्य में शिरोमणि अकाली दल ((ब)) के साथ सत्ता सुख भोग रही भाजपा को चंदूमाजरा द्वारा दिए आदेश पर अपनी स्थिति तुरंत स्पष्ट करनी चाहिए। इस मौके शिव सेना नेता तरसेम लाल, अरविन्दर टीटू, दीपक मदान, राजेन्द्र वर्मा, इंद्रपाल, धर्मेंद्र काका, राजेश मदान, बलवीर डी.सी, संजीव खन्ना, सुनील सहगल, लवलेश कुमार, मनु पुरी, सचिन बहल, मुकेश कश्यप, अजय सूद, अश्विनी पिंटा, बलविन्दर भंडारी, मुनी लाल कन्नौजिया, राजेन्द्र कन्नौजिया, दीवान चंद कन्नौजिया, संदीप पंडित, पं. राजेश भार्गव, पं. प्रमोद शाी, सुमित पहलवान, सतीश बाली, मोनू दीवान, टीटू पेंटर, सुनील कुमार, संजय विग, दीपक विग, गोगा, गोपी मठाड़ू, दीपक कुमार, राजेश शर्मा, राकेश बबलू, सुनील कुमार, जरनैल सिंह, मिंटू गुप्ता, राकेश शर्मा, मुकेश कश्यप, नरेन्द्र विक्की, सुरेन्द्र ठेकेदार इत्यादि उपस्थित थे।
‘चंदूमाजरा’ का पुतला फूंकते हुए शिव सेना ((बाल ठाकरे)) पंजाब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगदीश कटारिया व शिव सैनिक।
को-ऑपरेटिव बैंक स्टाफ को नीली पगड़ी बांधने के आदेश की निंदा की