- Hindi News
- साइंस टीचरों ने मांगों संबंधी ज्ञापन सीपीएस को सौंपा
साइंस टीचरों ने मांगों संबंधी ज्ञापन सीपीएस को सौंपा
भास्कर न्यूज - फगवाड़ा
साइंस अध्यापक के साप्ताहिक 24 पीरियड किए जाएं तथा लेक्चरर के 20 पीरियड किए जाने सहित अन्य मांगों को पूरा करने के लिए शिक्षा मंत्री पंजाब के नाम साइंस टीचर्स एसोसिएशन युनिट फगवाड़ा द्वारा ब्लाक प्रधान हरिंदर सेठी की अगुवाई में सीपीएस सोम प्रकाश को ज्ञापन सौंपा।
उन्होंने मांग की कि साइंस अध्यापकों को दिए जाने स्पेशल भत्ते की राशि कम से कम 2 हजार रुपए प्रति महीना किया जाए, साइंस फैकल्टी अधीन आते लेक्चररों के लिए भी तुरंत ही यह भत्ता लागू किया जाए तथा इसकी दर प्रति महीना 2500 रुपए निर्धारित की जाए। भारत सरकार श्रम विभाग द्वारा सारे साइंस विषयों को टेक्नीकल योग्यता तथा तकनीकी कार्यशैली होने के कारण टेक्नीकल करार देकर टेक्नीकल नेशनल क्लासिफिकेशन आफ ओकोपेशन पत्र प्राप्त किए गए हैं। अध्यापकों की तरक्कियों बतौर मुख्याध्यापक, लेक्चरर हर साल 75 प्रतिशत आरक्षण मुताबिक की जाएं। इसके अलावा साइंस विषय की महत्ता को ध्यान में रखते हुए साइंस अध्यापक के साप्ताहिक 24 पीरियड किए जाएं तथा लेक्चरर के 20 पीरियड किए जाएं।
मास्टर केडर की वरिष्ठता विषयवार न करके संयुक्त तौर पर तैयार किए जाएं। एसएसए तथा रमसा अधीन साइंस विषय की पोस्टों पर काम कर रहे फेसेलिटी अधीन आते अध्यापकों को भी स्पेशल भत्ता दिया जाए। साइंस विषय पर प्रयोगी टाइम टेबल के लिए पीरियडों की गिनती बढ़ाई जाए तथा प्रयोगी के लिए हर सप्ताह कम से कम पीरियड निर्धारित किए जाएं।
ज्ञापन सौंपने वालों में नरेश कोहली, दविंदर पब्बी, हरजिंदर गोगना, सरवर सुल्ताना, गुरमीत सिंह, रणबीर परमार, सीमा शर्मा, राजेश अत्री, राजीव सोनी, वरिंदर शर्मा व अन्य शामिल थे।
सीपीएस सोम प्रकाश को ज्ञापन सौंपते साइंस टीचर एसोसिएशन के सदस्य।