पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘भाई घनैया स्वास्थ्य बीमा स्कीम का १२४४ परिवार लाभ उठा रहे’

‘भाई घनैया स्वास्थ्य बीमा स्कीम का १२४४ परिवार लाभ उठा रहे’

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - कपूरथला
पंजाब के सहकारिता विभाग की ओर से पेंडू किसानों को अच्छी
स्वास्थ सुविधाएं देने के लिए शुरू की गई भाई घनैया स्वास्थ बीमा स्कीम के तहत सुल्तानपुर लोधी ब्लॉक की तहत सुल्तानपुर लोधी ब्लॉक की 22 सहकारी सभाओं के 1244 परिवार इस स्कीम के तहत लाभ उठा रहे है। यह जानकारी देते हुए सहायक रजिस्ट्रार सहकारी सभाएं सुल्तानपुर लोधी परमजीत सिंह ने बताया कि इन परिवारों का 2 लाख 50 हजार का नकदी रहित इलाज हो सकेगा। उन्होंने बताया कि यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी के सहयोग से चलाई जा रही इस स्कीम के गत वर्ष 900 के करीब लाभपात्री सुल्तानपुर लोधी ब्लॉक में थे। इस स्कीम तहत लाखो रुपए का नकदी रहित इलाज करवाया। उन्होंने कहा कि इस बार बीमें के प्रीमियम की रकम कम होने कारण अधिक लाभपात्री इस स्कीम का लाभ ले सकेंगे। उन्होंने कहा कि मार्च तक यह स्कीम पंजाब भर में लांच होने की संभावना है। जल्द ही अस्पतालों की सूची की बुकलैट जारी कर दी जाएगी व पहचान पत्र बनने के उपरांत लाभपात्री इस स्कीम के साथ संबंधित अस्पतालों में
स्वास्थ सुविधा हासिल कर सकेंगे। इस मौके जगमोहन सिंह, मलकीत राम, प्रमोद कुमार आदि उपस्थित थे।