पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घर में घुस कर छात्रा से मारपीट करने वाले तीन पर केस दर्ज

घर में घुस कर छात्रा से मारपीट करने वाले तीन पर केस दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - कपूरथला
घर में घुस कर युवती से मारपीट और अश्लील हरकतें करने के आरोप में पुलिस ने दो महिलाओं सहित तीन आरोपियों पर केस दर्ज किया है। सुंदर नगर की रहने वाली एक लड़की ने सिटी पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह बीए फस्र्ट इयर की स्टूडेंट है। 27 जनवरी की शाम को वह अपने घर में थी। इसी दौरान सुंदर नगर का रहने वाला इकबाल सिंह उर्फ टीपू अपनी पत्नी किंदे तथा अंजू पत्नी शशि के साथ आ घुसा। घर में घुसते ही आरोपियों ने उससे मारपीट करनी शुरु कर दी तथा उसके साथ अश्लील हरकतें भी की गई। उसके द्वारा शोर मचाने पर आरोपी भाग निकले।
बाद में उसने सिविल अस्पताल पहुंच कर अपना मेडिकल करवाया। थाना सिटी कपूरथला की पुलिस ने इकबाल सिंह उर्फ टीपू, किंदे व अंजू के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने अभी तीनों आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है।



आरोपियों में दो महिलाएं भी शामिल, आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई

सुंदर नगर की घटना, अश्लील हरकतें करने का भी आरोप