पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीपो होल्डरों की 58 दिन से चल रही हड़ताल समाप्त

डीपो होल्डरों की 58 दिन से चल रही हड़ताल समाप्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - होशियारपुर
डीपो होल्डरों ने अपनी 58 दिन से चल रही हड़ताल खत्म कर दी है। यह जानकारी होशियारपुर के सभी डीपो होल्डरों की बैठक में जिलाध्यक्ष हुक्म सिंह, शहरी अध्यक्ष रोशन लाल कंग तथा ग्रामीण अध्यक्ष शाम सुंदर सेठी ने दी। सभी जिलों से ब्लॉक अध्यक्ष भी शामिल हुए।
रोशन लाल कंड ने चंडीगढ़ में हुई पंजाब सरकार से बातचीत के बारे में डीपो होल्डरों को विस्तारपूर्वक जानकारी दी। पंजाब से आए सभी डीपो होल्डरों ने पंजाब सरकार के फूड तथा सिविल सप्लाई कमिश्नर सतवंत सिंह जौहल के आगे अपनी 58 दिनों से चली आ रही हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की। कंग ने अपना पक्ष रखते हुए बताया कि दो माह से आटा दाल बंद होने के कारण आटा बाजार में 24-25 रुपए बिक रहा है तथा गरीब वर्ग में हाहाकार मचा हुआ है। इसके जवाब में जौहल ने कहा- फरवरी के प्रथम सप्ताह पंजाब के सभी डीपो होल्डरों को राशन दे दिया जाएगा। साथ ही राशन की ढोने का किराया तथा बनता कमिशन भी दिया जाएगा। इसके अलावा कंडी एरिया के लोगों के लिए जनरल कार्ड तथा नीले कार्ड पर तेल तथा गेंहूं का कोटा बढ़ाने की मांग की गई। जौहल ने भरोसा दिलाया कि इसके बारे में जल्दी फैसला ले लिया जाएगा।
बैठक में दसूहा से ब्लाक अध्यक्ष बोध राज, टांडा से ब्लाक अध्यक्ष चोपड़ा साहिब, चेयरमैन प्रवीन बांसल, सतीश खुल्लर, सलिंदर छिंदा, योगराज, प्रदीप चौधरी, प्रदीप मनचंदा, रूबी, कृपाल, गुरदास राम, हंसराज वालिया, नरिंदर सैनी, जैमल सिंह, राज कुमार, पवन कुमार, शाम सुंदर सोनी, संगत राम, सुरिंदर काका, विपन तिवाड़ी, सुनील कुमार, आशा,मीनू, रजनी आदि उपस्थित थे।