पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बॉक्सिंग के विजेता खिलाड़ी सम्मानित

बॉक्सिंग के विजेता खिलाड़ी सम्मानित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - होशियारपुर
जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन की ओर से आयोजित 2 दिवसीय 23वीं जिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप बुधवार को संपन्न हो गई। अंतिम दिन पुरस्कार वितरण समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार तीक्ष्ण सूद ने की और विजेताओं को इनाम वितरित किए। उनके साथ जिला बाक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल चौधरी तथा एसोसिएशन के सदस्य भी उपस्थित थे।
फाइनल मुकाबलों में 24 से 26 किलो भार वर्ग में डीएवी स्कूल का गोपी प्रथम तथा आदित्य मेहता द्वितीय स्थान पर रहे। 32 से 34 किलो भार वर्ग में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल लांबड़ा के मनजीत सिंह प्रथम, रंजन द्वितीय स्थान पर रहे। 58 से 60 किलो भार वर्ग में लाला लाजपत राय स्कूल के उमेश्वर नैय्यर प्रथम, चौधरी बलवीर स्कूल के प्रणव सूद द्वितीय स्थान पर रहे। 35 से 40 किलो भाग वर्ग में सरकारी हाई स्कूल के हर्ष प्रथम तथा संत फरीद स्कूल के साहिल कल्याण द्वितीय स्थान रहे। 40 से 42 किलो भार वर्ग में सरकारी स्कूल आदमवाल के राजू सिंह प्रथम तथा अनित जसवाल द्वितीय स्थान पर रहे। 34 से 36 किलो भार वर्ग में डीएवी स्कूल के राहुल कुमार प्रथम तथा लाला लाजपत राय स्कूल के रमन कुमार द्वितीय स्थान पर रहे। 46 से 48 किलो भार में डीएवी स्कूल के कंवलजीत सिंह प्रथम तथा लाला लाजपत राय स्कूल के आदर्श कुमार द्वितीय स्थान पर रहे।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष भाजपा सुरेश भाटिया बिट्टू, रामदेव यादव, जूडो कोच सुरिंदर सिंह सोढी, राणा रणबीर सिंह, प्रिंसीपल टिमाटनी आहलुवालिया, अनुराग सूद, प्रदीप डोगरा, एडवोकेट राजेश ओहरी, अशोक बग्गा, चन्द्र शेखर, प्रदीप सूद, राजिंदर शर्मा, प्रिंसीपल राजिंदर सिंह, परमवीर खक्ख, अशोक कुमार, दविंदर शर्मा, बॉक्सिंग कोच हरजंग सिंह, घन्हैया लाल, हरमिंदर सिंह, हरीश चन्द्र, प्रदीप सूद, सुभाष चन्द्र, सुरजीत सिंह, प्रेम कुमार, कुलबीर सिंह व अन्य उपस्थित थे।