रोशन ग्राउंड में रेडक्रास मेला एक को
होशियारपुर। अतिरिक्त जिलाधीश ((ज)) व सचिव जिला रैडक्रास सोसायटी हरमिंदर सिंह ने बताया कि 1 फरवरी 2014 को रोशन ग्राउंड होशियारपुर में सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक अस्पताल भलाई शाखा की ओर से रैडक्रास मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले का उद्घाटन डीसी तनू कश्यप करेंगी। मेले में खाने-पीने की चीजों के विभिन्न स्टालों के अलावा विभिन्न विभागों की ओर से प्रदर्शनियों के स्टाल भी लगाए जाएंगे। इस अवसर पर पेटिंग, लेख, फैंसी ड्रैस मुकाबले आदि करवाए जाएंगे तथा स्कूलों बच्चों की ओर से सांस्कृतिक व सभ्याचारक कार्यक्रम भी पेश किया जाएगा। मेले के होने वाली आमदन जरूरतमंद लोगों की भलाई पर खर्च की जाएगी।