पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फौजी गाड़ी व वर्दी पहन कर घूमने पर डीसी ने लगाई रोक

फौजी गाड़ी व वर्दी पहन कर घूमने पर डीसी ने लगाई रोक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कपूरथला - जिला मजिस्ट्रेट दलजीत सिंह मांगट ने कपूरथला में कानून बनाए रखने के लिए फौजी रंग की गाडिय़ों का प्रयोग और फौजी वर्दी पहन कर घूमने पर रोक लगा दी है।
इस में केवल फौजी आधिकारियों और कर्मचारियों को बाहर रखा गया है। उन्होंने कहा कि ऐसा फौजी गाडिय़ों के भिन्नताएं को यकीनी बनाई रखने के लिए किया गया है, जिससे कोई समाज विरोधी व्यक्ति फौजी रंग का प्रयोग न कर सके।
जिला मैजिस्ट्रेट ने धारा 144 अधीन आदेश जारी करके राधा स्वामी सत्संग ब्यास के ऐरोड्रम के 20 किलोमीटर के घेरे में इमारती निर्वाण, टॉवर, चिमनियां और ऊंचे वृक्ष लगाने पर मुकम्मल पाबंदी लगाई है। उन्होंने इस क्षेत्र में आते जहाजों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह हुक्म एयर क्राफ्ट एक्ट 1934 अधीन जारी किया है, पाबंदी के यह आदेश 27 मार्च, 2014 तक लागू रहेंगे।