पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नौजवान भारत सभा ने किया रोष प्रदर्शन

नौजवान भारत सभा ने किया रोष प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कपूरथला - नौजवान भारत सभा ने बुधवार को प्रदर्शन किया। इसमें उन्होंने कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया, विधायक बोनी अजनाला और वीर सिंह पर नशों की स्मगलिंग में लिप्त होने का आरोप लगाया। मांग की गई कि इन नेताओं को जल्द गिरफ्तार किया जाए। नौजवान सभा के सदस्य झंडे लेकर शालीमार बाग में एकत्रित हुए। कार्यकर्ता पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शहर के बाजारों से होते हुए जिला कचहरी के बाहर पहुंचे। एडीसी ऋषी पाल के माध्यम से पंजाब के रा\\\'यपाल को मांग पत्र भेजा गया। रोष प्रदर्शन में कुलविंदर जोसन, रणजीत सिंह देसल, सुखविंदर सिंह ,दिशा मुंडी, हरजीत देसल, अमरजीत डोगरावाल, अमरजीत सिंह, इकबाल सिंह, करतार नसीरेवार, रणबीर सिंह, शमशेर सिंह, मक्खन देसल, सवर्ण चंद आदि शामिल रहे।