पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टैक्स जमा करवाने के बाद भी काम अधूरा : बंटी

टैक्स जमा करवाने के बाद भी काम अधूरा : बंटी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेगोवाल - एंटी कार्पोरेशन एसोसिएशन आफ इंडिया बेगोवाल की बैठक प्रधान गुरप्रीत सिंह बंटी की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर मांगों को लेकर नगर पंचायत से अपील की गई कि वार्ड 2 के निवासियों ने टैक्स जमा करवा दिए हैं। उनके प्लाट रेगुलर किए जाएं, मेन बाजार बेगोवाल से गुजरने वाली सड़क में घटिया मिटीरियल का प्रयोग किए जाने पर सड़क की हालत खराब हो चुकी हैं और उसकी दोबारा से मुरम्मत करवाई जाए, सीवरेज का काम किए जाने वाली गलियों की मुरम्मत की जाए। इस अवसर पर उपाध्यक्ष निर्मल सिंह दोनांवाल, पार्षद संगत सिंह सुदामा, रत्न सिंह भट्टी, सुखदेव सिंह, सुखविंदर सिंह, परविंदर सिंह, हरजिंदर सिंह, जोगिंदर सिंह और अन्य सदस्य उपस्थित थे।