- Hindi News
- बाबा दीप सिंह के जन्म दिवस पर समागम करवाया
बाबा दीप सिंह के जन्म दिवस पर समागम करवाया
भास्कर न्यूज - बेगोवाल
महान शहीद बाबा दीप सिंह जी के जन्म दिवस के संबंध में गांव दाऊदपुर-मिर्जापुर की संगत के सहयोग से धार्मिक समागम आयोजित किया गया।
इस संबंध में समागम के समय श्री सुखमणि साहिब जी के पाठ के बाद धार्मिक दीवान सजाए गए, जिसमें भाई लखविंदर सिंह रागी, भाई गुरमेल सिंह बादल ढाडी, भाई कुलवंत सिंह, कथा वाचक भाई रणजीत सिंह दाऊदपुरी और अन्य ने कीर्तन कर संगत को निहाल किया। मुख्य सूबेदार भाई बलविंदर सिंह ने बाबा दीप सिंह जी के जीवन पर रोशनी डालते हुए संगत को जानकारी दीं। इस मौके पर संगत के लिए अटृूट लंगर लगाया गया। इस मौके पर गुलजार सिंह पन्नू, दर्शन सिंह, बलविंदर सिंह, करतार सिंह, काबल सिंह, तेजा सिंह, बगा सिंह, संतोख सिंह और अन्य सदस्य उपस्थित थे।
समागम में मौजूद ढाडी जत्था और समूह संगत।