पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘आत्मरक्षा के लिए लड़कियों को कराटे सीखने जरूरी’

‘आत्मरक्षा के लिए लड़कियों को कराटे सीखने जरूरी’

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - कपूरथला
बीएड की विद्यार्थियों को स्वयं रक्षा करने के लिए जूडो-कराटे की ट्रेनिंग देने के लिए तीन दिवसीय ट्रेनिंग कैंप गुरु नानक कालेज आफ एजूकेशन फॉर वीमेन कपूरथला में हुई।
सेमिनार में सिविल न्यायधीश सीनियर डिवीजन मनीला चुघ ने बताया कि आज के समय में लड़कियों को आत्मरक्षा के लिए कराटे की ट्रेनिंग होनी बहुत जरूरी हैं।
उन्होंने बताया कि शारीरिक मजबूती के साथ साथ मानसिक मजबूती भी जरूरी है। पंजाब पुलिस के कराटे कोच बलवान सिंह, लेडी कांस्टेबल अमनदीप कौर और रनजीत कौर ने लड़कियों को अपना बचाव करने के गुण सिखाए गए। कालेज की प्रिंसीपल मनजीत कौर की ओर से आए हुए मेहमानों का धन्यवाद किया। इस मौके पर कालेज का समूह स्टाफ शिल्पा, सुखजीत कौर, प्रीति, सुखजीत सिंह, मनप्रीत कौर, सपना, और लीगल लिटरेसी क्लब की इंचार्ज सविंदर अरोड़ा भी मौजूद रहीं।




तीन दिवसीय ट्रेनिंग कैंप को संबोधित करते हुए सिविल न्यायधीश सीनियर डिवीजन मनीला चुघ।