- Hindi News
- ड्यूटी अच्छी तरह से निभाने वाले जेल अधिकारी और कर्मचारी सम्मानित
ड्यूटी अच्छी तरह से निभाने वाले जेल अधिकारी और कर्मचारी सम्मानित
भास्कर न्यूज - कपूरथला
मॉडर्न जेल कपूरथला में बुधवार को समारोह किया गया। इसमें अच्छी तरह ड्यटी निभाने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। भविष्य में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए जेल कर्मचारियों, अधिकारियों को शपथ दिलाई गई।
जेल सुपरिटेंडेंट प्रेम सागर शर्मा व एडीशनल सुपरिटेंडेंट विक्रमजीत पैंथे के नेतृत्व में सहायक सुपरिटेंडेंट रैंक के अधिकारियों अमृतपाल सिंह, हरदेव सिंह, जसमेल सिंह, जीवन ठाकुर, गुरदीप सिंह, जोगिंद्र सिंह, सुखविंदर राम, ज्ञान चंद, सतनाम सिंह, सतबीर सिंह, गुरबचन सिंह जबकि हैड वार्डन व वार्डन रैंक के कर्मचारियों जसवंत सिंह, हरजिंदर सिंह, दर्शन सिंह, सुरजीत सिंह, परमजीत सिंह, चरणजीत सिंह, बलविंदर सिंह, मनजीत सिंह, दलबीर सिंह, संजीव कुमार, सेवक राम, गुलशन, जसविंदर, रघविंदरपाल, अब्दुल हमीद तथा संजीव कुमार को विशेष तौर पर सम्मानित किया गया।
समारोह के दौरान सुपरिटेंडेंट प्रेम सागर शर्मा व एडीशनल सुपरिटेंडेंट विक्रमजीत पैंथे ने जेल कर्मचारियों को शपथ दिलाई कि भविष्य में भी जेल के अंदर असमाजिक तत्वों के खिलाफ मुहिम चलती रहेगी।