पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चूरा पोस्त और अफीम समेत ढाबा मालिक गिरफ्तार

चूरा-पोस्त और अफीम समेत ढाबा मालिक गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - कपूरथला
पुलिस ने बुधवार की शाम करतारपुर-ढिलवां के राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ढाबा संचालक के घर में छापामारी कर छह क्विंटल चूरा-पोस्त और दो किलो अफीम बरामद किया। आरोपी ढाबा मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। सीआईए पुलिस टीम ने सुभानपुर के पास नाकाबंदी की थी, इसी दौरान इंचार्ज जसविंदर पाल को सूचना मिली कि हमीरा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर ढाबा चलाने वाले कश्मीर सिंह के गांव दियालपुर स्थित मकान में चूरा-पोस्त और अफीम पड़ी है। छापामारी कर कश्मीर सिंह को गिरफ्तार कर 20 बोरी चूरा पोस्त ((कुल वजन 6 क्विंटल)) और दो किलो अफीम बरामद की। आरोपी ने बताया कि वह ट्रक ड्राईवरों को ड्रग्स बेचता था और तस्करों से चूरा पोस्त व अफीम मंगवाता था। आरोपी पर पहले भी मामला दर्ज है।