पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक बाइक में सवार तीन युवकों की कार से टक्कर, घायल

एक बाइक में सवार तीन युवकों की कार से टक्कर, घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - कपूरथला
मोहल्ला संतपुरा में मंगलवार देर रात कार और बाइक में टक्कर हो गई। इसमें एक ही बाइक पर सवार तीन युवक मोहल्ला सुंदर नगर के रहने वाले पवन कुमार((१९)) , अरुणदीप((१८)) और हैप्पी((२१)) गंभीर रुप से घायल हो गए। बाइक चालक पवन कुमार ने बताया कि वह मोहल्ला संत पुरा में अपने दोस्त से मिलने के लिए आए थे, जब घर वापिस लौट रहे थे तो कार से उनकी टक्कर हो गई। इसके कारण वह तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
दूसरी दुर्घटना
दूसरी सड़क दुर्घटना डीसी चौक के पास हुई। जहां पर कार व टैम्पो की टक्कर में टक्कर हो गई। कार चालक सुखदेव सिंह((५५))निवासी ग्रेटर कैलाश करतारपुर रोड़ गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल ने बताया कि वह शहर से वापिस घर जा रहे थे। डीसी चौक पर पहुंचे तो दूसरी दिशा से आ रहे टैम्पो के साथ उसकी टक्कर हो गई।
चारों घायलों को एबुलेंस चालक राज व ईएमटी मनदीप सिंह ने उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया हैं। दुर्घटनाओं की थाना सिटी पुलिस ने जांच शुरू कर दी हैं।



कपूरथला के डीसी चौक में हुए सड़कहादसे दौरान क्षतिग्रस्त कार।