पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निजी गली में गेट व खिड़कियां लगाने से रोकने पर महिला को किया घायल

निजी गली में गेट व खिड़कियां लगाने से रोकने पर महिला को किया घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - कपूरथला
गांव सिधवां दोना में निजी गली में गेट व खिडकियां लगाने से रोकने पर एक महिला ने पड़ोसियों पर मारपीट व दुव्र्यवहार का आरोप लगाया हैं।
सिविल अस्पताल में गंभीर रूप से घायल अवस्था में उपचाराधीन 36 वर्षिय परमिंदर कौर पत्नी सुखदेव सिंह ने बताया कि बुधवार को सुबह वह घर में अकेली थी उसके दोनों बेटे चरणजीत सिंह व रणजीत सिंह अपने कार्य के लिए घर से चले गए, तो पड़ोसियों ने अचानक उनकी निजी गली की तरफ गेट व खिडकियां लगानी शुरू कर दी।
उसने कहा कि यह उनकी निजी गली वह इस स्थान पर गेट या खिड़कियां नहीं लगा सकते, तो पड़ोसियों ने जिनमें महिलाएं भी शामिल थी, उस पर हमला कर दिया व उसके साथ दुव्र्यवहार किया।
घायल ने बताया कि उसके पति की मानसिक स्थिति ठीक नहीं हैं। इस लिए पड़ोसी कई बार उसकी गली में कब्जा करने का प्रयास कर चुके हैं। पीडि़ता ने बताया कि उसने मामले संबंधी थाना सदर की पुलिस को सूचित कर दिया हैं।