पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्रीमद् भागवत कथा में मंत्रमुग्ध हुए भक्तजन

श्रीमद् भागवत कथा में मंत्रमुग्ध हुए भक्तजन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - कपूरथला
श्री रामनाथ शिव मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया इसमें बड़ी संख्या में शामिल भक्तजन प्रभु चरणों में विलीन होकर मंत्रमुग्ध हो गए। यह कार्यक्रम 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित श्रीमद भागवत कथा सप्ताह कार्यक्रम में देखने को मिला।
भक्तों को अनमोल विचारों से अवगत कराया
कथा के दौरान साध्वी विभानंद जी भिवानी हरियाने वाले ने अपने अनमोल विचारों के साथ भक्तजनों को मंत्रमुग्ध किया। इस अवसर पर मंदिर प्रबंधक कमेटी के वरिष्ठ पदाधिकारी मुकेश दत्ता ने बताया कि 31 जनवरी शुक्रवार को सुबह 8 से 10 बजे तक हवन यज्ञ मंदिर प्रांगण में होगा। उसके उपरांत 10 से 1 बजे तक कथा होगी और 1.30 बजे आरती गायन कर प्रशाद व लंगर वितरित किया जाएगा। इस अवसर पर मंदिर प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष बलबीर शर्मा,सचिव शाम सुंदर दत्ता,सुशील भल्ला,कश्मीर सिंह,मंदिर के पुजारी पं. राम लाल,पं. रजिंदर कुमार,महिला संकीर्तन मंडली की सदस्य कांता रानी,शकुंतला रानी,शांति देवी, सुरिंदर, माया देवी, मोहनी देवी, इंदू बहल, केके मल्होत्रा,जतिंदर कुमार,माधुरी भनोट के अलावा मंदिर कमेटी के सदस्यगण व क्षेत्र निवासी बड़ी संख्या भक्त जन भी शामिल थे।




कार्यक्रम में कथा करती हुई साध्वी विभानंद जी महाराज।