समस्याओं के समाधान को कमेटी गठित
गुरदासपुर - पनसप रिटायर इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में सभी विभागों के पेंशनरों पर आधारित साझा संघर्ष के लिए एडहॉक कमेटी का गठन किया गया। कमेटी में सुखजीत सिंह, बलबीर सिंह, कुलवंत सिंह, काबल सिंह, सतपाल सिंह, महंगा सिंह, देव राज, अमी चंद, सज्जन सिंह आदि को शामिल किया गया। चेयरमैन बलबीर सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में उन्होंने कहा कि पेंशनरों की समस्याओं के समाधान के लिए साझा प्रयास करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष भी किया जाएगा। इस मौके पर रवि, महंगा सिंह, कस्तूरी लाल, बलजीत सिंह, शाम लाल, सुभाष आदि उपस्थित थे।