बुलंद हौसले दयाल के
टूर्नामेंट कहीं भी हो अमृतसर के गांव मन्नां का युवक दयाल अपना करतब दिखाने पहुंच जाता है। 32 वर्षीय दयाल पोलियोग्रस्त होने के कारण दोनों टांगों से विकलांग है लेकिन उसके हौसले बुलंद हैं। बुधवार को बलाचौर के गांव रक्कड़ां ढाहां में कबड्डी कप टूर्नामेंट के दौरान दयाल ने अपने दोनों हाथों के सहारे अपने शरीर को दो मिनट में करीब एक सौ बार चरखी की तरह घुमाया। यही नहीं वह अपने हाथों के सहारे आगे पीछे दौड़ सकता है। घर के बारे में दयाल ने बताया कि वह दो बहनों का भाई है और घर से गरीब है। बस टूर्नामेंटों और मेलों से जो मिलता है उसी से गुजारा चलता है।