पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुल्तानपुर लोधी में नगर कीर्तन निकाला

सुल्तानपुर लोधी में नगर कीर्तन निकाला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुल्तानपुर लोधी - दशमेश पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के जन्म दिवस और शहीद बाबा दीप सिंह जी के प्रकाशोत्सव की खुशी में गुरुद्वारा सिंह सभा फरीद सराए की समूह संगत की ओर से विशाल नगर कीर्तन निकाला गया, जोकि गांव के विभिन्न स्थानों से होता हुआ सुल्तानपुर लोधी में स्थित गुरुद्वारा बेबे नानकी में पहुंचा और बेबे नानकी चैरिटेबल ट्रस्ट के मैनेजर भाई बलविंदर सिंह जी की अध्यक्षता में नगर कीर्तन का भव्य स्वागत किया गया। मैनेजर बलङ्क्षवदर सिंह ने नगर कीर्तन में आए पंच प्यारे साहिबान को सिरोपा देकर सम्मानित किया। इस दौरान भाई जसवंत सिंह फरीद सराए ने कवि जत्थे की ओर से संगतों को गुरु के इतिहास के बारे में जानकारी दीं। इस मौके पर जिला चेयरमैन जत्थेदार सुच्चा सिंह, जगतार सिंह, हैंड ग्रंथी भाई भजन सिंह, भाई अमृतपाल सिंह रागी जत्था बेबे नानकी गुरुद्वारा, नछतर सिंह, जसवंत सिंह, भाई मोहन सिंह ग्रंथी, करनैल सिंह, अंग्रेज सिंह, मुख्तयार सिंह, गुरलाल सिंह, नरिंदर सिंह, राम सिंह, जसबीर सिंह, सुखा सिंह, फरीक सिंह, डा. रुपी आदि उपस्थित हुए।