लायंस क्लब प्रिंस की बैठक आयोजित
बेगोवाल - लायंस क्लब प्रिंस की बैठक आयोजित की गई। जिसके दौरान लायंस क्लब के जिला 321डी के गवर्नर प्रिंस वर्मा ने शिकरत की। क्लब के प्रधान लायन फुम्मन सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि विश्व भर में अनेक समाजसेवी संस्थाएं हैं पर लायंस इंटरनेशनल को ही विश्व भर में अच्छी समाजसेवी संस्था होने का मान हासिल हैं। उन्होंने सभी लायंस सदस्यों को अपील की है कि लायंस इंटरनेशनल के नक्शे कदम पर चल कर समाजसेवी कार्याे में लायंस इंटरनेशनल का झंडा लहराएंगे। लायंस क्लब बोगोवाल प्रिंस के समाज सेवी कार्य संघर्ष योग्य हैं। इस मौके पर सैक्रेटरी गुरविंदर सिंह, खजांची निशान सिंह शाही, पीआरओ विरसा सिंह, दविंदर सिंह डिंपल चेयरमैन, वाइस प्रधान निशान सिंह हुंदल, जोगिंदर सिंह तारा, पलविंदर सिंह बंटी, निरंजन सिंह, रणजीत सिंह, डा. मनजीत सिंह मेहता, हरविंदर सिंह, भूपिंदर सिंह सूरज, बलविंदर सिंह, अवतार सिंह और अन्य सदस्य उपस्थित थे।