- Hindi News
- गुरु ज्ञान नाथ वाल्मीकि धर्म समाज की बैठक
गुरु ज्ञान नाथ वाल्मीकि धर्म समाज की बैठक
कपूरथला - गुरु ज्ञान नाथ वाल्मीकि धर्म समाज की बैठक जिला प्रधान लखविंदर देसल की अध्यक्षता में गांव आरीयावाला में आयोजित की गई। इस मौके पर मंगा गिल को गांव का प्रधान नियुक्त किया गया। इस मौके पर कुल 30 सदस्यों की नियुक्ति की गई। जिला प्रधान लखविंदर देसल ने बताया कि गरु ज्ञान नाथ वाल्मीकि धर्म समाज किसी भी व्यक्ति को कोई समस्या हो बिना भेदभाव से उसका साथ दिया जाता हैं, चाहे वो किसी भी जाति के साथ संबंध रखता हो। इस मौके आरीयावाल गांव के सरपंच गुरप्रीत सिंह गोपी ने बताया कि जो हमारे सामाज के लिए गुरु ज्ञान नाथ वाल्मीकि धर्म समाज संघर्ष कर रहा हैं, हम उसको पूरा करने में सहयोग देंगे। इस मौके प्रधान दलीप सिंह, सीनियर उपप्रधान महिंदर सिंह, वित्त सचिव कुलविंदर सिंह, संतोख सिंह, दर्शन सिंह,्र सुखा सिंह, जसविंदरपाल, भूपिंदर सिंह, रमनदीप सिंह, कुलबीर सिंह, रणजीत सिंह, जसविंदर सिंह, सुरजीत सिंह, राणा मस्त, ज्ञान चंद, हरदीप सिंह, हैपी, सुखविंदर सिंह और अन्य उपस्थित थे।