पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एडीसी ने अधिकारियों के साथ की बैठक

एडीसी ने अधिकारियों के साथ की बैठक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कपूरथला - जिला शिक्षा विकास कमेटी व मिड डे मिल स्टेरिंग-कम-मॉनीट्रिंग कमेटी की बैठक योजना भवन में एडीसी जनरल ऋषिपाल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। एडीसी ने बताया कि वर्ष 2013-14 के दौरान इनक्ल्यूसिव एजूकेशन फार डिस्ऐबल स्कीम के तहत जिले में चुनौती ग्रस्त बच्चों को सुविधाएं प्रदान करने के लिए 61 लाख 56 हजार रुपए की राशि मंजूर की गई हैं। उन्होंने बताया कि कपूरथला को अब तक प्राप्त 55 लाख 5 हजार की राशि में से 42 लाख 27 हजार 683 रुपए की राशि चुनौती ग्रस्त बच्चों को सुविधाएं देने के लिए प्रदान करने के लिए खर्च की जा चुकी हैं। उन्होंने बताया कि 30 जनवरी को ब्लॉक कपूरथला के सरकारी प्राइमरी स्कूल तोपखाना में, 31 जनवरी को बीआरसी सुल्तानपुर लोधी में, 1 फरवरी को बीआर सी भुलत्थ में और 3 फरवरी को बीआर सी फगवाड़ा में सहायता उपकरणों की बांट करने के लिए कैंप लगाए जा रहे हैं । बैठक में एडीसी विकास मुहम्मद इकबाल भट्टी, जिला शिक्षा अफसर ऐलिमेंट्री बलबीर कौर और अन्य शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।