पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीमा स्कीमों की दी जानकारी

बीमा स्कीमों की दी जानकारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कपूरथला - एलआईसी आफ इंडिया के विकास अधिकारी जीएस जसपाल आहुलवालिया की ओर से बीमा अधिकारियों व सलाहकारों के साथ वार्षिक बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता कंपनी के ब्रांच मैनेजर बीएम खन्ना ओर सहायक ब्रांच मैनेजर शमीर रैणा ने की। इस मौके विकास अधिकारी की ओर से लांच की गई नई बीमा स्कीमों और पालिसियों के बारे में बताया कि इन स्कीमों में सर्विस टैक्स लागू होने के साथ-साथ बीमा ग्राहकों की सुविधाओं की ओर विशेष ध्यान भी दिया गया है। ब्रांच मैनेजर बीएस खन्ना ने समूह बीमा अफसरों और सलाहकारों और लोगों को अधिक से अधिक एलआईसी के साथ जूडऩे और भविष्य को सुरक्षित करने के बारे में विश्वास दिलाया। सीनियर ब्रांच मैनेजर की ओर से उनकी सेवाओं ओर समाजिक गतीविधियों की प्रशंसा की। इस मौके पर विशाल कुमार, कमलजीत कुमार, सुखविंदर मोहन सिंह, ज्योती, नवनीत कौर, अजय कुमार, बूटा राम, बलविंदर सिंह, तरूण, जसमीत सिंह मौजूद थे।