पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किशोर अवस्था संबंधी सेमिनार आयोजित

किशोर अवस्था संबंधी सेमिनार आयोजित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुल्तानपुर लोधी - सरकारी सेकेंडरी स्कूल ((लड़के)) में स्वास्थ्य विभाग की ओर से किशोर अवस्था संबंधी सेमिनार किया गया। सैमीनार को संबोधित करते डॉ. सुखविंदर कौर रगी ने किशोर अवस्था के समय बच्चों की शारीरिक तब्दीलियों के बारे में महत्वपूर्व जानकारी मुहैया करवाते हुए कहा कि जिंदगी के इस मोड़ पर अध्यापकों का विशेष योगदान ही सहायक हो सकता है। इसके कारण अध्यापकों को चाहिए कि वह समय की नजाकत को देखते हुए बच्चों को महत्वपूर्व जानकारी देकर मदद करे। डॉ. कौर ने बताया कि इस अवस्था में बच्चे जो भी आदतें ग्रहण करते हैं। उसके अनुसार ही जिंदगी में कार्य करते है। जो सही मकसद की पूर्ति के लिए ही सहायक होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपील की अगर कोई समस्या है तो वह अपने माता-पिता या अध्यापकों को जरूर बात कर समस्या का हल निकाले। इस मौके पर प्रिंसीपल गुरशरण कौर, पलविंदर कौर, संजन कौर, तरसेम सिंह, राजवीर कौर आदि मौजूद थे।